वृषभ : घर में अतिथियों का आगमन होगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
मिथुन : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी, अप्रत्याशित लाभ के योग बनते हैं।
कर्क : किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आय में कमी होगी, अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं।
सिंह : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी, नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
कन्या : शत्रु सक्रिय रहेंगे, चुगलखोरों से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें, नई आर्थिक योजना बनेगी।
तुला : घर - परिवार की चिंता रहेगी। लेन - देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पूजा - पाठ में मन लगेगा।
वृश्चिक : पुराना रोग उभर सकता है। वाहन , मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें, शारीरिक हानि हो सकती है।
धनु : कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मकर : आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा, घर के वृद्धजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ : किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने शिक्षण - अध्ययन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।
मीन : कोई बड़ी धनहानि की आशंका है। लापरवाही न करें। भावना को वश में रखें ,आय में निश्चितता रहेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
