Type Here to Get Search Results !

दैनिक राशिफल : इस राशि के जातकों का बढ़ेगा समाज में मान , पढ़िए आज का राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन कैसा बीतेगा आपका आज का पूरा दिन 
मेष : प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे , आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। 

वृषभ : जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। जरा सी लापरवाही हानि दे सकती है , विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। 

मिथुन : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा , मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। शत्रु शांत रहेंगे , परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 

कर्क : भूमि , भवन , दुकान , फैक्टरी व शोरूम आदि की खरीद - फरोख्त की योजना बनेगी। संपत्ति से लाभ होगा , घर - बाहर प्रसन्नता रहेगी। 

सिंह : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है । मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। 

कन्या : शोक समाचार मिल सकता है , धैर्य रखें, भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, विवाद न करें। 

तुला : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी , समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे।

वृश्चिक : वाणी पर नियंत्रण रखें , उत्तेजना से समस्या बढ़ सकती है। राजकीय कोप का भाजन बन सकते हैं। 

धनु : यात्रा मनोरंजक रहेगी , नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। 

मकर : कुसंगति से बचें , फालतू खर्च होगा। अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

कुंभ : यात्रा मनोरंजक रहेगी, मेहनत का फल मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वयं की देनदारी समय पर चुका पाएंगे। 

मीन : समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा, मान - सम्मान मिलेगा । मनोरंजन के अवसर मिलेंगे, नए काम मिल सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad