Type Here to Get Search Results !

12 घंटे के भीतर उज्जैन पुलिस ने हत्या एवं लूट की घटना का किया पर्दाफाश, मृतक की पत्नी निकली कातिल

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
उज्जैन : उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर पति को उतरवा दियामौत के घाट, पति की हत्या के अलावा घर में लूट की घटना भी करवा दी प्रेमी ने 2 अन्य साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम।5 लाख के सोने -चांदी के आभूषण ,35000 नगद एक मोटरसाइकिल भी हत्यारे घटना के दौरान लूट ले गए

चिंतामन थाना क्षेत्र के ग्राम आकासौदा में खेत पर बने मकान में हत्यारे शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे घूसे थे एवं टीकम सिंह ठाकुर को जान से मार दिया था!!
मामले में एसपी मनोज कुमार सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर आज सुबह पहुंचे थे एवं अलग-अलग टीमें जांच के लिए गठित की थी।
घटना के पश्चात गांव से ऋषि नगर में रहने वाले बड़े भाई अभिजीत सिंह को फोन आया था, कहा था तुम्हारे भाई की हत्या हो गई।
मामले में भाई द्वारा अपनी बहू रचना (मृतक की पत्नी) एवं गांव के ही निवासी रतन  चौधरी पर संदेह जताया था।
 मृतक की पत्नी कबूल नामा
मृतक की पत्नी के बयानों में विरोधाभास होने पर पुलिस ने रचना पति टीकम सिंह एवं रतन पिता सिद्धजी चौधरी निवासी ग्राम आकासौदा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो गुनाह कबूल कर लिया ,बताया प्रेम प्रसंग के चलते घटना को दिया अंजाम रतन ने अपने दो साथी  वीरेंद्र पिता रणजीत सिंह, ईश्वर निवासी नांदेड़( उज्जैन )के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी रचना हत्यारा प्रेमी रतन चौधरी एवं उसका साथी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है तथा ईश्वर फिलहाल फरार है पुलिस ने घटना की जानकारी आज रात कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad