मेष : योजना फलीभूत होगी, तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी,नौकरी में अमन - चैन रहेगा।
वृषभ : किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी, घर - बाहर प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन : स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें, कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें।
कर्क : कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे।
सिंहः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी, पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या : शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
तुला : स्वास्थ्य का ध्यान रखें , विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी - मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। व्यापार ठीक चलेगा।
वृश्चिक : काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक मान - सम्मान प्राप्त होगा।
धनु : दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। क्रोध न करें ,उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी।
मकर : नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी , प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुंभ : कुसंगति से हानि होगी ,व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी । स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लापरवाही न करें।
मीन : डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो ।
