हालांकि इस सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है ‚लेकिन अभी तक इसकी थीम का खुलासा नहीं किया गया है। बिग बॉस के सीजन को बिग बॉस 14 की जगह बिग बॉस 2020 का नाम दिया जा रहा है। अभी तक कंटेस्टेंट को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।
कोरोना काल के चलते इस बार बिग बॉस के घर में हर प्रकार की सावधानियों का खास ख्याल रखा जाएगा। सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करा कर ही घर में एंट्री दी जाएगी। बिग बॉस के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।फैंस बिग बॉस 2020 को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
इससे पहले बिग बॉस सीजन 13 ने बहुत पॉपुलैरिटी कमाई। यह सीज़न सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीज़न था। फैंस ने इस सीज़न को बहुत पसंद किया था।
