विधायक महेश परमार के नेतृत्व में उज्जैन कलेक्टर का सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में घेराव।
अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : आज उज्जैन तराना विधानसभा के विधायक महेश परमार के नेतृत्व में हजारों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उज्जैन कलेक्टर का घेराव कर सोयाबीन की हुई बर्बाद फसल को लेकर किसानों को आर्थिक विशेष राहत पैकेज एवं फसल बीमा राशि देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर इन बिंदुओं की मांग की सोयाबीन के खेतों में अचानक लगी इस बीमारी से बर्बाद सोयाबीन की फसलों के कारण बर्बादी की कगार पर खड़े किसानों के लिए आर्थिक रूप से तुरंत विशेष राहत पैकेज दिया जाए विशेष राहत पैकेज में तराना विधानसभा सहित उज्जैन जिले के सभी किसानों को सम्मिलित किया जाए।
किसानों ने जो सोयाबीन की फसल का बीमा करवाया जिसकी प्रीमियम भी उन्होंने भरी है उसकी वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करते हुए तुरंत सर्वे कराकर तत्काल बीमा राशि दिलाने का कार्य भी किया जाए।
पिछले पांच महा लॉकडाउन के बिजली के बिलों के पूर्ण रूप से माफ किया जाए किसानों पर जुड़े प्रकरण बनाए गए उन्हें वापस लिया जाए।
विधायक महेश परमार और पार्षद बीनू कुशवाहा द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया पर निशाना साधते हुए चैनल के माध्यम से बताया जिस प्रकार कांग्रेस सरकार में शिवराज सिंह चौहान द्वारा बोला गया था ₹40000 हेक्टेयर के हिसाब से तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से दिलाऊंगा लेकिन आज सरकार भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है जो कांग्रेस के समय उन्होंने किसानों को लेकर घोषणा की थी ₹40000 हेक्टेयर बस वही किसानों को दे देगा तो किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।
किसानों के फसल बीमा और मुआवजे हेतु लोकप्रिय विधायक महेश परमार जी के नेतृत्व में सभी किसान भाइयों एवं कांग्रेसी नेतागण के साथ कलेक्टर को ज्ञापन दिया साथ में मौजूद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव कमल चौहान जी रवि चौहान जी विक्की चौहान जी जाकिर मंसूरी जी वीरेंद्र सिटी जी शिव परमार जी शराफत जी सक्षम भदोरिया रामचंद्र मालवीय हिमांशु चौहान लाला पांचाल एवं साथी गण मौजूद थे
घेराव करने में पूर्व पार्षद रवि राय विक्की यादव सुरेंद्र मरमट महेश पटेल पूर्व शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा कमल चौहान अजीत सिंह ठाकुर जीतू मंडोरा पूर्व पार्षद राजेश माया त्रिवेदी सोनू शर्मा राजेश तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में में मौजूद कोरोनावायरस के खतरे से भी बेफिक्र दिखे कांग्रेसी।
