बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी। संजय खोखर बागपद के पूर्व जिला अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि खोखर चपरौली में मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत में गए थे। यहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मंगलवार की सुबह तीन अज्ञात हमलावरों ने बागपत के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय खोखर की गोलीमार हत्या कर दी। 3 वर्षों तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे संजय खोखर जूनियर हाई स्कूल में बतौर शिक्षक सेवारत थे। घटना के बाद क्षेत्र में खौफ का माहौल है। मौके पर पहुँचे एसपी, सीओ तथा थानाध्यक्ष ने स्थिति का जायजा लिया। संजय खोखर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
खुलासे के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व . संजय खोखर के शोक संतृप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरूद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 11, 2020
