Type Here to Get Search Results !

वाराणसी में गरीब का ठेला पलटने वाला दरोगा किया गया सस्पेंड

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दारोगा द्वारा फल विक्रेता से बुरे बर्ताव का मामला सामने आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पीड़ित को आर्थिक मदद भी दी गई है। 

यह घटना वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी इलाके की हैं। जहां एक फल विक्रेता सड़क किनारे ठेले गाड़ी पर भुट्टे बेच रहा था। इस दौरान दारोहा वरुण कुमार शाही वहां पहुंचे और सारा सामान फेकने लगे और साथ ही पूरे ठेले को ही सड़क पर पलटा दिया। यह पूरी घटना वहीं नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस पूरे मामले पर आलाएसएसपी अमित पाठक ने पुलिस का मानवीय चेहरा दिखाते हुए पीड़ित का पता लगाकर उसके पास पुलिस अधिकारी को भी भेजा , जिन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद भी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad