Type Here to Get Search Results !

कोरोना से संक्रमित मरीजों को विवेकानंद से जुड़ी किताबें बटवा रहे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, साथ में दे रहे नींबू और अनानास का रस

त्रिपुरा सरकार ने इससे पहले इम्यूनिटी बूस्टर प्रोग्राम के अंतर्गत हर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच अनानास और नींबू का रस बांटने का निर्णय लिया था।
कोरोना महामारी के दौरान त्रिपुरा सरकार ने अपने राज्य के लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खास ख्याल रखते हुए राज्य में विटामिन सी से भरपूर आना ना और नींबू का रस बटवाया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव अब लोगों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम विप्लव कुमार देव इन दिनों कोरोना के मरीजों में स्वामी विवेकानंद से जुड़ी किताबों को बटवा रहे हैं।

उन्होंने विवेकानंद के हवाले से मरीजों से कहा की, “शक्ति ही जीवन है और कमजोरी मृत्यु है।” साथ ही उन्होंने फेसबुक पर भी लिखा कि कोरोना मरीजों को प्रेरित और मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए ही हमने स्वामी विवेकानंद पर लिखी पुस्तकों को हर संक्रमित को वितरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे लिखते हुए बताया कि जब हम कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं तो शांत और ऊर्जावान रहना बहुत ही जरूरी है।

त्रिपुरा की सरकार ने इससे पहले इम्यूनिटी बूस्टर प्रोग्राम के तहत शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अनानास और नींबू का रस बांटने का निर्णय लिया था। सीएम विप्लव कुमार देव  की सरकार ने बताया था कि अनानास और नींबू सीधे किसानों से खरीदा जा रहा है ताकि उन्हें भी मदद मिल सके। इस अभियान पर प्रतिमाह ₹10000000 का खर्च आएगा।  1 सप्ताह में अधिकतम 400 नींबू और 200 अनानास (रस के रूप में) 1 वार्ड में वितरित करने की अनुमति दी गई है।

यह भी बताया जा रहा है की कोविड का संक्रमण इन दिनों त्रिपुरा में भी तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 329 मामले आए हैं और पूरे राज्य में संक्रमित ओं की संख्या कुल 9542 हो गई है, साथ ही मृतकों की संख्या 83 हो गई है।

संक्रमण के नए मामले आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव रोगियों की संख्या 2866 हो गई है, जबकि 6574 लोग इस बीमारी पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। 19 मरीज दूसरे राज्य में चले गए हैं एवं अब तक कुल 251660 नमूनों की जांच की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad