सरकार की वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय मिशन के रूप में 6 साल पहले सुरु की गई प्रधानमंत्री जनधन योजना(PMJDY) सर करीब 40 करोड़ लोगों से अधिक लोगो को फायदा पहुँचा है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जनधन योजना की घोषणा की थी और उसी साल 28 अगस्त को इस योजना की शुरुआत हो गई थी।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की छठी वर्षगाँठ के अवसर पर कहा, 'प्रधानमंत्री जनधन योजना मोदी जी की जनकेन्द्रित आर्थिक पहलुओं की आधारशिला रही है।' उन्होंने कहा कि,'चाहे वह प्रत्यक्ष लाभ हस्तन्तरण हो, कोविद-19 वित्तीय सहायता हो, पीएम-किसान हो या मनरेगा के तहत वेतन वृद्धि हो या जीवन और स्वास्थ्य कवर हो पहला कदम था सभी को खाता मुहैया करवाना, जिसे प्रधानमंत्री जनधन योजना ने लगभग लगभग पूरा कर दिया है।
इस अवसर पर राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनधन योजना बैंकिंग प्रणाली में छूट गए लोगों को जोड़ा और 40 करोड से अधिक खाताधारकों को इस वित्तीय प्रणाली में शामिल किया गया, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं और अधिकांश खाते ग्रामीण इलाकों से है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जमा कुल शेष राशि 1.31 लाख करोड़ रुपये है और प्रति खाता औषत जमा राशि 3,239 रुपये है। आपको बता दे कि 19 अगस्त 2020 तक कुल जनधन खातों की संख्या 40.35 करोड़ से अधिक है।
