Type Here to Get Search Results !

10 वीं की टॉपर छात्रा ने अपने पिता के जन्मदिन पर जहर खा कर की आत्महत्या

सांकेतिक फोटो

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : अब्दालपुरा में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने शाम को अपने पिता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और रात करीब 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।

लवण्या पिता शंकरसिंह बैस 16 वर्ष निवासी अब्दालपुरा ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा 99 प्रतिशत अंकों से पास की थी। भाई जतीन ने बताया कि लवण्या परीक्षा में हमेशा अच्छे नंबरों से पास होती थी। 10 वीं पास करने के बाद वह 11 वीं की पढ़ाई कर रही थी। पिता शंकरसिंह बैस कपड़े की दुकान पर सिक्युरिटी गार्ड का काम करते हैं। कल पिता का जन्मदिन था और लवण्या ने इसके लिये तैयारियां की और जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया।

रात में वह उल्टियां करने लगी तो तुरंत चेरिटेबल अस्पताल ले गये जहां से माधव नगर अस्पताल भेजा गया। वहां कोरोना मरीजों को भर्ती करते हैं इस कारण सिविल अस्पताल भेज दिया, लेकिन हालत अधिक खराब होने पर यहां से भी रैफर कर दिया गया जिसके बाद लवण्या को निजी अस्पताल ले गये जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। होनहार छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया इस पर अर्पित का कहना था कि संभवत: वह डिप्रेशन का शिकार थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad