Type Here to Get Search Results !

नेपाल के पीएम के विवादित बयान पर बोले अयोध्या के संत कहा –नेपाल की सड़कों पर उतारेंगे लाखो शिष्य

अयोध्या  : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भगवान राम पर दिए गए बयान से अयोध्या के संत भड़के हुए हैं । राम दल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामदास महाराज ने कहा है कि आज से नेपाल में उनके शिष्य ओली के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे । नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली को एक महीने के अंदर कुर्सी से उतरना पड़ेगा । यह धर्मादेश मैं जारी करता हूं । मेरे शिष्य सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करें और ओली को सत्ता से बाहर करें । केपी शर्मा खुद नेपाली नहीं हैं । केपी शर्मा पूरे नेपाल को पाकिस्तान की तर्ज पर भिखारी बनाने पर तुले हैं । नेपाल की जनता को धोखा दे रहे हैं , चीन ने नेपाल के दो दर्जन से अधिक गांव पर कब्जा कर रखा है । उसको छिपाने के लिए भगवान राम के नाम का आश्रय ले रहे हैं । वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि नेपाल पहले आर्यावर्त का ही हिस्सा था , ये बात केपी शर्मा ओली को मालूम होनी चाहिए । ये उनका अमर्यादित बयान है , जो उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है । 
बता दें नेपाल के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में ‌कहा कि भारत ने 'नकली अयोध्या' को खड़ा कर नेपाल की सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण किया है।

ओली ने दावा किया कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि नेपाल के वाल्मीकि आश्रम के पास है। ओली ने कहा कि हम लोग आज तक इस भ्रम में हैं कि सीताजी का विवाह जिस भगवान श्रीराम से हुआ है, वो भारतीय हैं। भगवान श्रीराम भारतीय नहीं बल्कि नेपाल के हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad