ध्यान करने से पहले का सबसे जरूरी काम ;जिससे कि ध्यान आसान से हो सके...
सुष्मना नाडी का जागरण
ध्यान के लिए अपनी आँखें बंद करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपकी सुषुम्ना नाड़ी सक्रिय है क्युकी ऊर्जा उत्पन्न होने से पहले सुषुम्ना मार्ग पहले खुला होना चाहिए।
इड़ा नाड़ी आपके भूतकाल की स्थिति को दर्शाती हैं पिंगला नाड़ी आपके भविष्य की स्थिति को दर्शाती हैं।और सुषुम्ना आपके वर्तमान स्थिति को दर्शाती हैं।
जब सुषुम्ना सक्रिय होती है, तो साँस दोनों नाक के छिद्रों से एक साथ चलती है। या जब हमारे दोनों नथुने खुले होते हैं और हवा स्वतंत्र रूप से बहती है तो इसका मतलब है कि हमारी सुषुम्ना सक्रिय और खुली है।
सुषुम्ना नाड़ियों की अशुद्धियों के कारण बंद रहती है और प्राणायाम की मदद से हम इसे शुद्ध कर सकते हैं।
ध्यान में बैठने से पहले कुछ शुद्धि दायक प्राणायाम करें जैसे कि कपालभाति और नाड़ी शोधन। इन प्राणायाम के 10 या 15 मिनट के अभ्यास करने से सुषुम्ना का मार्ग खुल जाएगा और फिर ध्यान के लिए बैठ जाये और अब अंतर देखें, आपको पहले की तुलना में ध्यान अधिक प्रभावी और गहरा लगेगा ।
