देश में कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। इसी कारण फिल्म और वेब शोज़ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर रहे हैं।अमेजॉन प्राइम इंडिया और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने हाल ही में अपने अपने प्लेटफार्म पर सात – सात फिल्मों की अनाउंसमेंट की थी। अब नेटफ्लिक्स ने भी गुरुवार को 17 नए वेब शोज़ और फिल्मों और बाकी तरह के कंटेंट का ऐलान किया है। अभी बस 6 फिल्मों की अनाउंसमेंट हुई है। इन सब की जानकारी बुधवार को सोशल मीडिया से इसके संकेत मिले हैं।
ये फिल्में ‘लूडो’‚‘ तोड़ बाज’‚‘ रात अकेली है’‚‘डोली किट्टी और वो चमकते तारे‘‚‘गिन्नी वेड्स सन्नी‘और ‘बॉम्बे रोज़ ’है।
नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट डिपार्टमेंट की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने बताया–‘बॉम्बे रोज़’ऐसी पहली भारतीय एनिमेशन फिल्म है‚ जो वेनिस क्रिकेट वीक में सिलेक्ट हुई। उन्होंने ये भी कहा–‘हम अपने मेंबर्स की पसंद नापसंद और स्वाद को बेहतर तरीके से जानते हैं। कभी वह कॉमेडी पसंद करते हैं ‚तो कभी थ्रिलर व हॉरर।हम बेहद खुश हैं ‚जो अलग-अलग तरह की कहानियां लेकर आ रहे हैं। वहीं नेटफ्लिक्स ने ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’‚ ‘तृभंगा टेढ़ी-मेढ़ी क्रेजी’‚‘एक डार्क कॉमेडी एके वर्सेस एके’की भी अनाउंसमेंट की है।
इसके अलावा ओरिजिनल सीरीज भी इस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होंगी।जिसकी नई अनाउंसमेंट के तहत आने वाले दिनों में‘मिस मैच’ और ‘ए सूटेबल ब्वॉय’‚‘ मसाबा –मसाबा ’‚‘बॉम्बे बेगम्स ’और ‘भाग बेनी भाग’शामिल हैं।
