Type Here to Get Search Results !

यूपी में 5 अगस्त से 15 तक हाई अलर्ट, ये है हाई अलर्ट की वजह

5 अगस्त से 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

फ़ाइल फोटो

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हाईअलर्ट रहेगा । केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद यूपी में सभी जिलों को अलर्ट किया गया । 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर शिलान्यास के दौरान आतंकी साजिश के इनपुट मिले हैं जिसके बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया है।अधिकारियों का कहना है कि आईएसआई के इशारे पर अफगान ट्रेंड फिदायीन हमले की साजिश रची गई है। यूपी के साथ कश्मीर घाटी को लेकर भी अलर्ट किया गया । इंडो नेपाल बॉर्डर सीमा पर एसएसबी के साथ यूपी एटीएस सक्रिय की गई है।सभी जिलों के महत्वपूर्ण स्थान बस स्टेशन , रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं । डीजीपी मुख्यालय ने आगरा , मथुरा, मेरठ , कानपुर , प्रयागराज , गोरखपुर , वाराणसी और लखनऊ समेत दर्जनभर शहरों को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है । प्रदेशभर के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक - चौबंद करने के दिए गए निर्देश दिए गए हैं । 
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट भेजा था।एडीजी आशुतोष पाण्डेय को अमेठी , एडीजी अशोक कुमार सिंह को गोंडा , एडीजी रामकुमार को बहराइच , आईजी विजय प्रकाश को सुल्तानपुर , आईजी पीयूष मोर्डिया को अम्बेडकरनगर , आईजी एके राय को बस्ती की कमान सौंपी गई है । 

आईजी विजय भूषण को बाराबंकी ,डीआईजी पीटीसी उन्नाव चंद्र प्रकाश ( द्वितीय ) को महराजगंज और डीआईजी प्रशासन आरके भारद्वाज को सिद्धार्थनगर जिले की कमान सौंपी गई है।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को होगा । राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी थीं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad