Type Here to Get Search Results !

UPSC Topper Gamini Singla: कौन हैं UPSC में AIR-3 हासिल करने वाली गामिनी सिंगला? पिता नयना देवी में करते हैं यह काम

IAS Topper 2022 | UPSC Topper Gamini Singla Biography | जानिए कौन हैं यूपीएससी टॉपर गामिनी सिंगला ? | यूपीएससी टॉपर गामिनी सिंगला का जीवन परिचय (आयु, आईएएस, जन्मदिन, परिवार, शिक्षा, रैंक, जन्म तिथि, संपर्क नंबर, पोस्ट, सैलरी) UPSC Topper Gamini Singla Biography In Hindi, News, IAS , Age, Marriage, Birthday, Family, Education, Rank, Salary, Posting, Date Of Birth, Contact Number, IAS Wiki)



संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 (Civil Services Exam 2021) सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। श्रुति शर्मा के अलावा ऑल इंडिया रैंक 2 और 3 पर भी महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। अंकिता अग्रवाल (UPSC Topper Ankita Agarwal) ने दूसरा स्थान हासिल किया और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला (UPSC Topper Gamini Singla Chandigarh) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं UPSC परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने वाली गामिनी सिंगला कौन हैं ?

कौन हैं गामिनी सिंगला ? (Who is Gamini Singla?)

सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजों में गामिनी सिंगला (Gamini Singla) ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के श्री नयना देवी जी में डॉ. आलोक सिंगला और डॉ. नीरज सिंगला के घर साल 1998 में जन्मी गामिनी सिंगला के UPSC परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने पर पूरा नैना देवी उपमंडल बेहद खुश है। गामिनी सिंगला का परिवार मूल रूप से पंजाब के संगरूर जिले के संनाम गांव का रहने वाला है। गामिनी सिंगला का जन्म भी यहीं हुआ है।गामिनी ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई नंगल के जिंदवाड़ी में माउंट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। 12वीं कक्षा तक चंडीगढ़ में पढ़ाई की।

पिता को दिया सफलता का श्रेय 

गामिनी सिंगला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री पूरी की। गामिनी सिंगला ने UPSC की परीक्षा में वैकल्पिक विषय (UPSC optional subject) में समाजशास्त्र को चुना था। गामिनी सिंगला ने अपनी इस सफलता पर कहा कि कड़ी मेहनत और माता-पिता के समर्थन ने मुझे आईएएस अधिकारी बनने के अपने बचपन के सपने को हासिल करने में मदद की है। गामिनी ने बताया कि मेरे परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर मेरे पिता ने मेरी बहुत मदद की है, हम सभी हर उस चीज पर चर्चा करते थे जिससे मुझे अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली।  इतना ही नहीं मेरा समय बचाने के लिए, मेरे पिता मेरे लिए अखबारों से जानकारी लेकर कटिंग करके रखते थे. बता दें गामिनी के पिता डॉ आलोक सिंगला और डॉ नीरजा सिंगला पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा अधिकारी हैं और उनके भाई आईआईटी, खड़गपुर से स्नातक हैं।

बता दें, यूपीएससी ने बताया कि कुल 685 उम्मीदवारों - 508 पुरुषों और 177 महिलाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की और आयोग ने विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए उनकी सिफारिश की है। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल होता है।


TAG-Civil Services Exam 2021, Gamini Singla, gamini singla air 3, Gamini Singla Profile, gamini singla upsc topper, Shruti Sharma, UPSC 2021 Topper, UPSC optional subject, upsc topper air 3 gamini singla, UPSC Topper Ankita Agarwal, UPSC Topper Gamini Singla, upsc topper gamini singla news, upsc toppers 2021, upss toppers list 2021, Who is Gamini, Who is Gamini Singla?, यूपीएससी टॉपर 2021, यूपीएससी टॉपर गामिनी सिंगला, gamini singla biography, gamini singla ias biography, gamini singla age, gamini singla wikipedia, gamini singla date of birth, gamini singla brother, gamini singla coaching, gamini singla instagram.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad