Type Here to Get Search Results !

Virat Kohli captaincy records: विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में बनाये है ये न टूटने वाले रिकॉर्ड, भारत के दिग्गज क्रिकेटरों से बहुत आगे है विराट के ये रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद सभी को चौंकाते हुए भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी से इतिफा दे दिया। विराट कोहली के इस फैसले के बाद से अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी प्रारूप के कप्तान नहीं रह गए हैं। बता दें विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली से वनडे की कप्तानी भी ले ली गयी थी। विराट कोहली ने 33 वर्ष की उम्र में टेस्ट से कप्तानी छोड़ी है।

bcci tweet, Big Records, Cricket News in Hindi, Ind vs SA, India Test Captain, India vs South Africa, indian cricket team, Kohli News, Kohli Test Captain, Kohli Test Captain ship record, Mahendra Singh Dhoni, sports news, team india, Test captain, virat kohli, Virat Kohli news, virat kohli test captaincy, virat kohli twitter, विराट कोहली

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सर्वाधिक टेस्ट मैच जीते। टीम इंडिया ने बतौर विराट कोहली की कप्तानी में कुल 68 टेस्ट मैच खेले जिसमें में टीम इंडिया ने 40 मैचों में जीत हासिल की और 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 68 मैचों में से 11 मैच ड्रॉ भी खेले।

 

भारत के पांच सबसे सफल टेस्ट कप्तान

कप्तान का नाम

कब से कब तक

मैच

जीते

हारे

ड्रॉ

विराट कोहली

2014-2022

68

40

17

11

महेंद्र सिंह धोनी

2008-2014

60

27

18

15

सौरव गांगुली

2000-2005

49

21

13

15

मोहम्मद अजहरुद्दीन

1990-1999

47

14

14

19

सुनील गावस्कर

1976-1985

47

9

8

30

विराट कोहली भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कोटनी करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं दुनियाभर में विराट कोहली सबसे अधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने के मामले में छठे नंबर पर हैं। सर्वाधिक कप्तानी करने के मामले में विराट कोहली से आगे दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर, न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड के नाम शामिल हैं।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी 

कप्तान का नाम

कब से कब तक

मैच

जीत

हारे

टाई

ड्रॉ

ग्रीम स्मिथ (ICC/SA)

2003-2014

109

53

29

0

27

एलेन बॉर्डर (AUS)

1984-1994

93

32

22

1

38

स्टीफन फ्लेमिंग (NZ)

1997-2006

80

28

27

0

25

रिकी पोंटिंग (AUS)

2004-2010

77

48

16

0

13

क्लाइव लॉयड (WI)

1974-1985

74

36

12

0

26

विराट कोहली (INDIA)

2014-2022

68

40

17

0

11

वहीं यदि सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने साथ-साथ ही सर्वाधिक सफल टेस्ट कप्तान की बात की जाये विराट कोहली इस मामले में भी बिल्कुल पीछे नहीं हैं।  विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने के साथ ही दुनिया भर में अभी तक चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

विश्व के सबसे सफल टेस्ट कप्तान 

कप्तान का नाम

कब से कब तक

मैच

जीते

हारे

ड्रॉ

ग्रीम स्मिथ

2003-2014

109

53

29

27

रिकी पोंटिंग

2004-2010

77

48

16

13

स्टीव वॉ

1999-2004

57

41

9

7

विराट कोहली

2014-2022

68

40

17

11

क्लाइव लॉयड

1974-1985

74

36

12

26

  • विराट कोहली ने कप्तान के रूप में भारत के लिए सर्वाधिक 20 टेस्ट शतक बनाए हैं। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाये तो विराट कोहली अभी भी साऊथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ से पीछे हैं जिन्होंने 25 टेस्ट शतक जड़े हैं। बता दें विराट का आखिरी टेस्ट शतक 2019 में भारत के पहले पिंक-बॉल टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।
  • वहीं विराट कोहली एकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने  ने 2018 दौरे पर वांडरर्स टेस्ट जीता था और दूसरा टेस्ट मैच हाल में ही खेली गयी टेस्ट श्रंखला का पहला मुकाबला जीता था जो कि साल 2021 के अंत में खेला गया था।
  • कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक सात दोहरे शतक बनाए हैं। विराट कोहली के सभी साथ दोहरे टेस्ट शतक बतौर टेस्ट कप्तान रहते हुए उनके बल्ले से निकले हैं।  यह रिकॉर्ड उन्हें किसी भी टेस्ट कप्तान के लिए सबसे अधिक दोहरे शतकों की सूची में पहले स्थान पर रखता है।
  • विराट कोहली ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच घर में जीते हैं। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया में भारत में खेलते हुए 24 मुकाबले जीते हैं। वहीं इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के नाम आता है, जिन्होंने बतौर कप्तान भारत में 21 मैचों में जीत हासिल की थी।
  • विराट कोहली ने बतौर टेस्ट कप्तान 113 पारियों में 54.80 के एवरेज से 5864 रन बनाए हैं। टेस्ट कप्तान रहते हुए कोहली के बल्ले से 20 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं।

source link -click hare 

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad