Type Here to Get Search Results !

जया बच्चन ने भाजपा पर खड़ा किया सवाल, पूछा- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने में जिन घरो और दुकानों को तोड़ा उन्हें मुआवज़ा दिया या नहीं ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज से दो दिन के वाराणसी (Varanasi) दौरे पर हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) से ठीक पहले काशी विश्वनाथ गलियारे के उद्घाटन (Kashi Vishwanath Corridor Inauguration) से भाजपा (BJP) को लाभ होगा। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन साथ ही सूबे के सियासी गलियारों में गर्माहट आ गयी है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को बनाने के मंदिर के आस-पास की दुकानों को हटाया गया है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा कि जिन घरों और दुकानों को तोड़ा गया है, क्या उनके मालिकों को मुआवजा दिया गया है या नहीं ? जया बच्चन ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि भाजपा लाल टोटी से इतनी घबड़ा गई है कि एक के बाद एक लगातार उद्घाटन और शिलान्यास में जुटी है।

Kashi Vishwanath, Kashi Vishwanath Corridor, Kashi Vishwanath Corridor Inauguration, Kashi Vishwanath Temple Corridor, PM Modi inaugurated, samajwadi party, SP MP Jaya Bachchan raised questions

जया बच्चन ने ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है वो लाल टोपी से इतने घबराएं हुए हैं कि फीते पर फीते काट रहें और शिलान्यास कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को अच्छी तरह बनने के लिए वहां पर जिनकी छोटी-छोटी दुकानें थी उनको आपने तो वहां से हटा दिया। क्या आपने उन्हें मुआवज़ा दिया?  जया बच्चन ने कहा, “जैसे-जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है वो लाल टोपी से इतने घबराएं हुए हैं कि फीते पर फीते काट रहें और शिलान्यास कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को अच्छी तरह बनने के लिए वहां पर जिनकी छोटी-छोटी दुकानें थी उनको आपने तो वहां से हटा दिया। क्या आपने उन्हें मुआवज़ा दिया?”

अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को अपना कार्य बताया

जया बच्चन से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर लगातार दावा ठोक रहें हैं और कह रहें हैं कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सपा सरकार के कार्यकाल में पास हुआ था।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad