Type Here to Get Search Results !

Harnaaz Sandhu Miss Universe: जानिए क्या था वो सवाल जिसका जवाब देकर भारत की हरनाज संधू बन मिस यूनिवर्स

Harnaaz Sandhu Miss Universe: 21 साल बाद एक बार फिर भारत ने  मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का टाइटल अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का टाइटल जीत लिया है। हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) भारत के पंजाब की रहने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने मिस चंडीगढ़ का खिताब भी जीता है। हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने मिस यूनिवर्स (Miss Universe) बनने के बाद वो इंटरनेट की सनसनी बन गयी हैं हर कोई उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। वहीं सभी भारतवासी गर्व से सोशल मीडिया पर हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) को मिस यूनिवर्स (Miss Universe) बनने की बधाई दे रहें हैं।

क्या पूछा गया था प्रश्न?

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया। 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टाप थ्री राउंड में कंटेस्टेंट से कई सवाल किए गए। इनमें एक सवाल ये था कि इस समय जो भी युवा महिलाएं इस शो को देख रही हैं उन्हें आप क्या सलाह देंगी कि वो दबाव से कैसे निपटे?

Harnaaz Sandhu Miss Universe,harnaaz sandhu qualification, Miss Universe 2021, Miss Universe Harnaaz Sandhu, who is Harnaaz Sandhu, मिस यूनिवर्स 2021, हरनाज संधू, हरनाज संधू इंस्टाग्राम

हरनाज संधू ने क्या दिया जवाब 

हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने बड़ी ही बेबाकी से सवाल का जवाब दिया उन्होंने कहा, "आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना। यह जानना कि आप यूनीक हैं, आपको सुंदर बनाता है। अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। बाहर आओ, अपने लिए बोलो क्योंकि आप अपने जीवन के लीडर हैं। आप अपनी आवाज हैं. मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं।"

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Harnaaz Kaur Sandhu (@harnaazsandhu_03)

भारत ने तीसरी बार जीता मिस यूनिवर्स टाइटल 

सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित हुई 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने तीसरी बार ये ख़िताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर सजाया था वहीं दूसरी बार 2000 में भारत की लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब भारत के नाम किया था और अब 21 साल बाद एक बार फिर भारत की ही हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) मिस यूनिवर्स का टाइटल भारत के नाम किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad