Type Here to Get Search Results !

UTTAR PRADESH ELECTION 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी रामदास आठवले की पार्टी, बसपा को पहुंचा सकती है इतनी सीटों का नुकसान

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करके लड़ सकती है। आरपीआई उत्तर प्रदेश में मुस्लिम, दलित और पिछड़ा वर्ग बाहूल 10 से 12 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) से बातचीत की जा रही है। 
बीएसपी को पहुंच सकता है नुकसान

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गोरखपुर में मीडिया संबोधन के दौरान कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पहले से एनडीए में है, उत्तर प्रदेश के चुनाव में RPI को साथ रखना चाहिए और कुछ सीटें RPI को देनी चाहिए. इसके बारे में मैंने जेपी नड्डा से बात की है. मैंने कल अमित शाह से बात की कि अगर RPI को साथ रखेंगे तो बहुजन समाज पार्टी का भारी नुकसान हो सकता है और उसमें बीजेपी का अच्छा फायदा हो सकता है।  

अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी आगामी 26 सितंबर को सहारनपुर में ‘बहुजन कल्याण यात्रा’ के जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी अपने अभियान की शुरुआत करेगी जिसका समापन 18 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में एक विशाल रैली के तौर पर होगा ।

किसानों का है मोदी को साथ 

गोरखपुर में एक सवाल का जवाब देते हुए आठवले ने कहा कि न तो बीजेपी और न ही प्रधानमंत्री मोदी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हैं और वे ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना पर विश्वास करते हैं । 
वहीं जब किसान आन्दोलन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वे किसान समुदाय से नहीं आते हैं और सच्चाई यह है कि देश के 80% किसान अब भी मोदी और बीजेपी के साथ हैं। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad