टॉस हारकर बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर मैदान पर उतरी राजस्थान ने ताबड़तोड़ शुरुवात की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे राजस्थान के लिए अपना पहला मुकाबला खेल रहे इविन लुईस(Evin Lewis) और भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) ने राजस्थान को बढ़िया शुरुवात दिलाई। पॉवर प्ले में राजस्थान रॉयल्स ने ताबड़तोड़ छक्कों और चौकों की मदद से एक विकेट खोकर 56 रन बनाए।
इविन लुईस और महिपाल की ताबड़तोड़ पारी
RR के लिए पहला मुकाबला खेलते हुए इविन लुईस ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद 21 गेंदों में 36 रन बनाए। इविन लुईस की 36 रन की बदौलत RR की पॉवर प्ले में अच्छी शुरुवात हुई । वहीं RR की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने 49 रनों की व लियम लिविंगस्टन(Liam Livingstone) ने 25 रनों की पारी खेली। वहीं महिपाल लोमरोर(Mahipal Lomror) ने 17 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 43 रन की तूफानी पारी खेली। जबकि कप्तान संजू, रियान पराग और राहुल तेवतिया कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
पंजाब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह(Arshdeep Singh) ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 5 विकेट झटके साथ ही शमी ने भी 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं इशान पोरेल(Ishan porel) और हरप्रीत बरार को 1–1 विकेट की सफलता हाथ लगी ।
मयंक राहुल ने दिलाई मजबूत शुरूवात
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब आर्मी ने शुरुवात बहुत तेजी की पंजाब ने दुसरी इनिंग के चेतन सकरिया द्वारा डाले गए चौथे ओवर में 19 रन जड़कर अपनी लय पकड़ ली। पंजाब की तरफ से ओपनिंग करने उतरी राहुल और मयंक की जोड़ी ने लय पकड़ने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। पंजाब की ओपनिंग जोड़ी ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट गवाएं 49 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की । राहुल और मयंक ने पहला विकेट गिरने तक 120 रन जोड़े।
मयंक ने खेली अर्धशतकीय पारी
पंजाब किंग्स से बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
मयंक ने राहुल के खेलते हुए 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय ओपनिंग पारी खेली। मयंक ने 43 गेंदों में 67 रन बनाए इस अर्धशतकीय पारी के दौरान मयंक ने 7 चौके लगाए साथ ही 2 छक्के भी जड़े। मयंक अग्रवाल का आईपीएल में यह 11वां अर्धशतक था साथ ही मयंक IPL में 106 रनों का एक शतक भी जड़ चुके हैं।
राहुल अर्धशतक से चूके
पंजाब के लिए ओपनिंग करने आए केएल राहुल अपने अर्धशतक से मात्र एक रन दूर रह गए। केएल राहुल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार ओपनिंग पारी खेली। अच्छे लय में खेल रहे राहुल 12 वें ओवर की पांचवी बाल पर कार्तिक त्यागी का शिकार बने। राहुल ने अपनी 49 रनों की पारी के दौरान 33 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इससे पहले पहली इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल भी 49 रनों पर ही पवेलियन की तरफ रवाना हो गए थे।
त्यागी ने अंतिम ओवर में पलटा मुकाबला
पंजाब किंग्स को अंतिम ओवर में 4 रनों की जरूरत थी। ऐसा लग रहा था की मुकाबले में बस पंजाब के जीतने की औपचारिकता मात्र शेष है। राजस्थान के कप्तान ने अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने के लिए गेंद कार्तिक त्यागी को थमाई। कार्तिक भी कप्तान की विश्वसनीयता पर खरे उतरे और उन्होने अंतिम 6 गेंदों में पंजाब की झोली से जीता हुआ मुकाबला राजस्थान की झोली में डाल दिया। कार्तिक ने अंतिम ओवर में मात्र 1 रन देकर 2 विकेट झटके।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
एविन लुईस, 2 यशस्वी जायसवाल, 3 संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), 4 लियम लिविंगस्टन, 5 रियान पराग, 6 महिपाल लोमरोर, 7 क्रिस मॉरिस, 8 राहुल तेवतिया, 9 कार्तिक त्यागी, 10 मुस्तफ़िज़ुर रहमान, 11 चेतन साकरिया
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: 1 केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), 2 मयंक अग्रवाल, 3 एडन मारक्रम, 4 दीपक हुड्डा, 5 निकोलस पूरन, 6 फ़ेबियन ऐलेन, 7 हरप्रीत बराड़ 8 इशान पोरेल, 9 मोहम्मद शमी, 10 अर्शदीप सिंह, 11 आदिल रशीद
