Type Here to Get Search Results !

PBKS vs RR live score : IPL 2021 में आज खेला जाएगा RR और PBKS के बीच खेला जाएगा, क्या हो सकती हैं आज प्लेइंग इलेवन

RR VS PBKS IPL 2021 : IPL 2021 का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। दुसरे चरण के तीसरे दिन आज आईपीएल 2021 का 32वां मुकाबला मंगलवार को शाम 7:30 बजे से पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals vs Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। 
राजस्थान की टीम में बेन स्टोक्स और जोस बटलर जैसे मुख्य नाम नहीं होंगे। रॉयल्स के लिए लियाम लिविंगस्टोन एक प्लस पॉइंट हैं। वह एक अच्छे फॉर्म के साथ आए हैं और गेंदबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम को उनसे उम्मीदें भी रहेंगी। राजस्थान रॉयल्स की तुलना में देखा जाए तो पंजाब किंग्स की टीम मजबूत नजर आती है ।

आईपीएल की ये दोनों टीमें अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं है। पिछले कुछ सत्रों में खराब प्रदर्शन की कसक मिटाने को दोनों टीमें बेताब हैं। खासकर पंजाब अकेली ऐसी टीम है, जो पिछले 14 सत्र में स्थिर नहीं रही है चूंकि कप्तान और कोच बार बार बदले जाते रहे हैं। वहीं राजस्थान जो आईपीएल के पहले सीजन की विजेता रही है लेकीन उसके बाद से कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर पाईं हैं । IPL 2021 के दुसरे चरण में दोनों टीमें सुपर 4 में जगह बनाने के इरादे लेकर मैदान पर खेलने उतरेंगी । फिलहाल दोनों टीमों का अंक तालिका में स्थान देखें तो राजस्थान छठे स्थान पर है जबकि पंजाब किंग्स 7वें पायदान पर है। 


राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड(RR vs PBKS Head to Head)
 
RR और PBKS ने अब तक 22 बार एक दूसरे का सामना किया है जिसमें रॉयल्स का पंजाब के खिलाफ थोड़ा बेहतर रिकॉर्ड है। रॉयल्स ने 12 जबकि पंजाब ने 10 बार जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच मुंबई में फाइनल ओवर थ्रिलर था जिसमें किंग्स ने चार रन से जीत दर्ज की थी। 

PBKS vs RR Dream11 Team

विकेटकीपर: संजू सैमसन

बल्‍लेबाज: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, शाहरुख खान, रियान पराग

ऑल राउंडर्स: क्रिस मॉरिस, दीपक हुड्डा

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, चेतन सकारिया और मोहम्‍मद शमी

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन(Probable Playing XI of Rajasthan Royals)

संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवटिया, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान। 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (Punjab Kings Probable Playing XI)

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल/एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, आदिल राशिद, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी।  

कहां देखें आईपीएल लाइव मैच (IPL MATCH LIVE)

चेन्नई-मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

यहां देख सकते हैं ऑनलाइन आईपीएल मैच (IPL LIVE STREAMING ONLINE)

आईपीएल 2021 के दुसरे चरण को लाइव देखने के लिए Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं। 

कितने बजे होगा आईपीएल का मैच (IPL MATCH TIMING) 

IPL 2021 के दुसरे चरण में मुक़ाबला शुरु होने का समय भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से मुक़ाबला खेला जायेगा । वहीं शाम 7:00 बजे मुकाबले का सिक्का उछाला जायेगा यानी टॉस किया जायेगा।

कहां खेला जाएगा आज का मुकाबला 

IPL 2021 का 32 वाँ मुकाबला RR और PBKS के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दुबई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा ।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad