सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(mahendra singh dhoni) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नहीं हुआ। बोल्ट ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही फाफ डुप्लेसिस(Faf du Plessis) (00) को थर्ड मैन पर मिल्ने के हाथों कैच करा दिया।
मोईन अली(Moeen Ali) भी अगले ओवर में खाता खोले बिना मिल्ने की गेंद पर कवर प्वाइंट पर सौरभ तिवारी को कैच दे बैठे। इसी ओवर की अंतिम गेंद अंबाती रायुडू(Ambati Rayudu) की कोहनी पर लगी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा।
रायडू के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे आईपीएल किंग (IPL king) सुरेश रैना(Suresh Raina?) भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। रैना बोल्ट की गेंद पर प्वाइंट पर राहुल चाहर को कैच दे बैठे और चार रन बना कर पवेलियन की तरफ रवाना हो गए।
वही ओपनिंग करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़(Rituraj Gaikwad) विकेट के दुसरे छोर पर मैच की अंतिम बाल तक खड़े रहे और नाबाद 88 रन बनाकर टीम को अच्छी स्तिथि में पहुंचाया।
गायकवाड़ ने आईपीएल करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी दौरान 58 गेंद का सामना करते हुए चार छक्कों और नौ चौकों की मदद से नाबाद 88 रन की पारी खेली। उन्होंने रविंद्र जडेजा (26) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और ब्रावो (आठ गेंद में 23, तीन छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं मुम्बई के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रर्दशन किया ।
मुम्बई ने पॉवर प्ले में 24 रन देकर 4 विकेट झटक लिए थे । मुंबई की ओर से एडम मिल्ने ने 21, जसप्रीत बुमराह ने 33 और ट्रेंट बोल्ट ने 35 रन देकर दो दो विकेट चटकाए।
