घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमैनुएल मैक्रों भीड़ के बीच से गुजर रहे हैं, तभी एक अंडा आकर उनके कंधे पर लगता है। इस दौरान अंडा टूटता नहीं है. इस दौरान राष्ट्रपति के दो बॉगीगार्ड्स को उनके करीब आते हुए और उन्हें बचाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अन्य बॉडीगार्ड्स के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया और उसे ले जाया जा रहा है. इस दौरान रिपोर्टर्स ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को ये कहते हुए सुना कि ‘अगर उसे मुझसे कुछ कहना है तो उसे मेरे पासे आने दी
जिए ’French President Emmanuel Macron was hit with an egg while he was visiting Lyon to promote French gastronomy https://t.co/KGg8devbjn pic.twitter.com/cLUDhfXl64
— Reuters (@Reuters) September 27, 2021
गौरतलब है इससे पहले भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ ऐसी घटनाएं हुईं हैं। कुछ महीने पहले एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति को थप्पड़ मारा था। हालांकि उस शख्स को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।
