Type Here to Get Search Results !

नेहा कक्कड़ ने 'दिल को करार आया' गाने पर दिखाया अपना खुबसूरत अंदाज़, वीडियो हो गया वायरल

अपने गानों के साथ साथ अपनी प्यारी मुस्कान से सबका दिल जीत लेनी वाली नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। 
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में 'दिल को करार आया'(Dil Ko Karar Aaya Song) को नए अंदाज में रिप्राइज सांग गाया था। इस गाने में में नेहा का अत्यंत खूबसूरत अंदाज़ देखने को मिला। 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि, इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. दिल से थैंक्यू, 'दिल को करार आया' रिप्राइज सॉन्ग को इतना सारा प्यार देने के लिए।
साथ नेहा ने अपने शानदार लुक और स्टाइल के लिए सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट अक्षिता और अनुलिका का शुक्रिया अदा किया है। अपने खूबसूरत आउटफिट, ज्वेलरी, मेकअप और हेयर स्टाइल के लिए उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट विभा गुसेन और पूरी टीम को शुक्रिया कहा।
 


बता दें कि 'दिल का करार आया' सॉन्ग को सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा पर फिल्माया गया था। नेहा कक्कड़ और यासेर देसाई ने इसे गाया था। नेहा का ये नया गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यही वजह है कि नेहा ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस और अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad