Type Here to Get Search Results !

Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni : कैप्टन कूल आज हुए 40 साल के पूर्ण अपनी कप्तानी में हासिल की ये महान उपलब्धियां

Happy Birthday MSD: भारतीय क्रिकेट में अपने कूल अंदाज से एक अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह ‘धोनी’ (Mahendra Singh Dhoni) झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, जिसे 23 साल की उम्र में टीम इंडिया में बुलावे की खबर मिली। धोनी ने अपने इस अवसर पर मैदान में धूम मचा दी। 
Image: BCCI

महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में झारखंड के रांची शहर में हुआ था। हालांकि उनके माता-पिता का संबंध उत्तराखंड से है लेकिन धोनी का पूरा बचपन रांची में ही बीता। धोनी खेल-कूद में काफी अच्छे थे यही कारण है कि बहुत जल्द स्कूल के क्रिकेट कोच की नजर उनपर पड़ी और उन्हें टीम के विकेटकीपर के तौर पर चुन लिया गया। देखते ही देखते धोनी ने क्रिकेट में भी महारत हासिल कर ली, फिर क्या था लोकल टूर्नामेंट के मैचों में धोनी की धूम मच गई। इसके बाद धोनी का 1997-98 सीजन में वीनू माकंड ट्रॉफी अंडर-16 में चयन हुआ।

सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक बने और अपनी अगुआई में भारत को आईसीसी के सभी बड़े खिताब जीताए जिसमें साल 2007 का टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। इसके अलावा धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स को भी तीन बार खिताब दिला चुके हैं।

धोनी के नाम रेकॉर्ड :


1. धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं।

2. साल 2010 और 2016 में भारत ने एशिया कप जीता।

3. वर्ष 2011 में टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ICC वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

4. साल 2013 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ धोनी ICC के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए। बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 रन से मात दी थी।

5. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2009 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।

6. भारत के सफलतम टेस्ट कप्तानों में शुमार धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच जीते. इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (21) को पीछे छोड़ा।

7. चार हजार बनाने वाले भारत के पहले टेस्ट विकेटकीपर बने।

8. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन की पारी खेल टेस्ट में सर्वाधिक रन की पारी खेलने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने।

9. टेस्ट में किए कुल 294 शिकार जिसमें 256 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल है। सर्वाधिक विकेट के शिकार के मामले में बतौर विकेटकीपर धोनी भारतीयों में टॉप पर हैं।

10. साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेली नाबाद 183 रन की पारी जो किसी विकेटकीपर का सर्वाधिक निजी स्कोर है।

11. धोनी टी-20 में सबसे पहले 1000 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

12. टी-20 में धोनी ने बतौर कप्तान सर्वाधिक 41 मैच जीते।

13. वनडे में धोनी बतौर कप्तान 100 मैच जीतने वाले तीसरे कप्तान हैं।

14. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2009 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।

15. एमएस धोनी ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 4031 रन बनाए।


पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा


एमएस धोनी ने पिछले ही साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इससे पहले धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप (सेमीफाइनल) में खेला था। यह मुकाबला भारत हारा था।

BCCI ने दी जन्मदिन की बधाई



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad