![]() |
| राहुल गांधी |
शुक्रवार बढ़ी सीएनजी (CNG) के दामों को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए ट्विट किया। उन्होने लिखा ;–
महँगाई का विकास जारी,
‘अच्छे दिन’ देश पे भारी,
PM की बस मित्रों को जवाबदारी!
महँगाई का विकास जारी,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 9, 2021
‘अच्छे दिन’ देश पे भारी,
PM की बस मित्रों को जवाबदारी!#PNG #CNGPriceHike
गौरतलब है देश में पिछले कुछ महीनों से डीजल पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसको लेकर आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को सीएनजी (CNG) भी मंहगी हो गई। लागत बढ़ने के कारण सीएनजी की कीमतें बढाई गयी है। राजधानी दिल्ली में सीएनजी और घरेलू रसोई पाइप गैस की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बृहस्पतिवार को सीएनजी का दाम 90 पैसे प्रति किलो और रसोई गैस का दाम 1.25 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिया।

