Type Here to Get Search Results !

Uttar Pradesh Covid update : उत्तर प्रदेश में लगातार गिर रहा कोरोना का ग्राफ, जानिए अपने जिले का हाल

Lucknow: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से घट रहे हैं। मंगलवार को सूबे में कोरोना के जहां 1317 नए मामले सामने आए, वहीं राजधानी लखनऊ में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 के करीब पहुंच गया। प्रदेश सरकार की सतर्कता और स्वास्थ्य विभाग अथक कोशिशों का नतीजा है कि दो हफ्ते पहले की भयावह स्थिति से प्रदेश काफी जल्दी बाहर निकलने में सफल रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पिछ्ले 24 में 1317 नए संक्रमित मरीज़ मिले हैं तो वहीं 5625 मरीज़ स्वस्थ्य हो गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटे में 179 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 32465 सक्रिय मरीज़ हैं। 
राजधानी में तेज़ी से गिर रहा संक्रमण का ग्राफ

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संक्रमण तेज़ी से कम होता जा रहा है। जहां सरकारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को मात्र 84 नए मरीज मिले थे और 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी। वहीं आज मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा घटकर महज 54 रह गया । राजधानी में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1951 है। 

 ज्यादा संक्रमण वाले जिले
शहर नए मरीज कुल सक्रिय
नोएडा 68 947
लखीमपुर खीरी 61 556
वाराणसी 59 1776
सहारनपुर 55 1919
लखनऊ 54 1951




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad