Type Here to Get Search Results !

Indian Squad For Sri Lanka Announced : श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान आईपीएल के इन नए चमकते चेहरों को मिली जगह

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए अभी इंग्लैंड दौरे पर है ऐसे में जुलाई में खेले जाने वाले भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम वनडे और T20 सीरीज खेलेगी जिसके लिए टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है।
वहीं इस टीम में आईपीएल में अपना धमाल दिखाने वाले खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम में देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया को पहली बार टीम में जगह दी गई है। इनके अलावा ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरजीत सिंह को नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ श्रीलंका भेजा जा रहा है।

विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, इसलिए श्रीलंका दौरे के लिए धवन को कप्तानी सौंपी गई है।तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत की टीम इस प्रकार है : शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

नेट गेंदबाज : ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।

कब कहां खेले जाएंगे मुकाबले
MATCH DATE venue
First ODI 13 July 2021 Colombo
Second ODI 16 July 2021 Colombo
Third ODI 18 july 2021 Colombo
First T20 21 july 2021 Colombo
Second T20 23 july 2021 Colombo
Third Y20 25 July 2021 Colombo

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad