Type Here to Get Search Results !

India Successfully Test-Fired The Agni-Prime Missile: अग्नि प्राइम मिसाइल का सफलतापूर्वक हुआ परीक्षण, एक बार में इतने हजार किमी तक कर सकती है मार

अग्नि सीरीज की आधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम (Agni Prime Missile) का सफल परीक्षण कर लिया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के विकसित न्यूक्लिअर क्षमता वाले मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर तट पर परीक्षण किया गया। वैज्ञानिकों के अनुसार इस नए मिसाइल की रेंज एक हजार से दो हजार किलोमीटर तक की है।


सोमवार को दिन में 10 बजकर 55 मिनट पर अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण किया गया। रक्षा क्षेत्र में इस मिसाइल का परीक्षण मील का पत्थर साबित होगा। प्राप्त जानकरी के अनुसार इस मिसाइल में अग्नि 4 और अग्नि 5 मिसाइल की खूबियों को शामिल किया गया था। डबल स्टेज अग्नि प्राइम को सड़क और लॉन्चर दोनों ही जगहों से फायर किया जा सकता है।


यह मिसाइल 1000 से 1500 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 2 स्टेज और सॉलि़ड फ्यूल पर आधारित अग्नि प्राइम मिसाइल को एडवांस रिंग लेजर गैरोंस्कोप पर आधारित नेविगेशन सिस्टम द्वारा निर्देशित किया जाता है। इस मिसाइल का गाइडेड सिस्टम इलेक्ट्रो मैकेनिकल एक्यूटर से लैस है। सिंगल स्टेज वाले अग्नि 1 के विपरीत डबल स्टेज वाले अग्नि प्राइम को सड़क एवं मोबाइल लांचर दोनों से लॉन्च किया जा सकता है।


बता दें कि अग्नि प्राइम अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की वजह से यह कम वजन वाली मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता पहले वाले मिसाइलों से ज्यादा है। भारत ने 1989 में पहली बार मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 1 का टेस्ट किया था। सूत्रों की माने तो अग्नि 1 के जगह अब अग्नि प्राइम लेगा, अग्नि श्रृंखला की भारत में पांच मिसाइलों का सफलतापूर्वक विकास और टेस्ट किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad