![]() |
| यामी गौतम अपने पति आदित्य के साथ |
संधिनी राय/न्यू दिल्ली– ऐक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी सिम्पल शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक छाई रहने वाली फ़ेयर & लवली गर्ल ने शुक्रवार को उरी निर्देशक अनुज धर से सिंपल और बेहद अलग तरीके से शादी की है। यामी ने इंस्टाग्राम पर शादी के फोटोज़ शेयर कर अपने फैन्स को ना सिर्फ चौंका दिया है बल्की एक बड़ा सरप्राईज़ भी दिया है।
शादी के बाद यामी अब कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं,
अपनी हल्दी से लेकर मेहंदी तक में और अलग अलग पोज़ देते हुए यामी काफी प्यारी लग रही हैं,
पहली तस्वीर में यामी हल्दी लगवाते हुए हँस रही हैं , दूसरी तस्वीर में ऐक्ट्रेस चूड़ा दिखाती हुई रेड साड़ी में जच रही हैं और आखिरी फोटो में यामी अपने पैरों में बिछुआ पहने हुई हैं, इस फोटो में यामी के पैरों में हल्दी लगी हुई है।
फैन्स के बीच अपनी तीनो फोटोज़ शेयर कर यामी खूब सारी तारीफें और प्यार इकट्ठा कर रही हैं ।
फोटोज़ के साथ येलो हार्ट वाला कैप्शन भी उनकी खुशी को जाहिर कर रहा है , कमेंट बॉक्स में दिख रही बधाइयों से भी लग रहा कि यामी ने अपने सभी फैन्स को बेस्ट सरप्राईज़ दिया है।

