Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे

कोरोनावायरस के एक बार फिर से बढ़ते खतरे को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

PM modi video conference with chiefministers



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 :00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बढ़ते कोरोनावायरस के प्रभाव व वैक्सीन को लेकर चर्चा करेंगे। देश में एक फिर से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पीएम मोदी की यह बैठक अहम होने वाली है।


बता दें देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पीएम की कोरोनावायरस को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक होने वाली है। ऐसे में प्रधानमंत्री राज्यों के टीकाकरण की प्रगति और इसमें आने वाली दिक्कतों की भी जायजा लेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।


देश में अब तक 3.48 करोड़ लोगों का टीकाकरण


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मंगलवार को शाम सात बजे तक 19,11,913 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया और इसके साथ ही टीके की खुराक की कुल संख्या 3.48 करोड़ के पार पहुंच गई। अन्तिम जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक लाभार्थियों को टीके की कुल 3,48,59,345 खुराक दी जा चुकी हैं। इन लाभार्थियों में से 75,01,590 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 45,40,776 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।


केवल तीन राज्यों में ही 77% मरीज


कुल सक्रिय मरीजों में सेे 77 फीसदी सक्रिय मरीज तीन राज्यों में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 59 फीसदी और केरल में 12.24 फीसदी सक्रिय मरीज हैं। वहीं पंजाब में भी इनकी संख्या बढ़ रही है। पंजाब में अभी 5.34 फीसदी सक्रिय मरीज हैं।


मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में बीते सोमवार को सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही सर्वाधिक 48 लोगों की जान गई है। हालांकि राहत की बात है कि राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, लद्दाख, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार और अरूणाचल प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad