ग्रेटाथनवर्ग द्वारा 4 फरवरी 2020 को ट्वीट की गई देश विरोधी टूलकिट से राजनीतिक हलचल तेज़ हो चली और सभी राजनीतिक सलाहकार अपनी तरह तरह की तर्कपूर्ण राय देने में जुट गए।
ये खबर चर्चा में तब आयी जब दिल्ली साइबर पुलिस ने 21 साल की युवा क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई तथ्यात्मक बिंदु रखते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व किसानों के पक्ष में ट्वीट की गई टूलकिट की एडिटर के रूप में और इस टूल किट पूरी तरह से असली सकल देने का काम दिशा रवि ने किया साथ ही साइबर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर यह भी बताया कि इस अब उस व्यक्ति की पहचान हो गई जिसने उस देश विरोधी टूल किट को तैयार कियाऔर उसकी भी गिरफ्तारी हो गई है। दिल्ली पुलिस ने अपनी दलीलों में ये साबित किया है की इस टूल किट को रूप में एडिट करने और अपने आई टी सेल के माध्यम से इसके प्रचार प्रसार में दिशा रवि का बहुत बड़ा हाँथ था उन पर ये भी आरोप है कि गुरवंत सिंह पन्नू जो कि भारत मे खालिस्तान की धरोहर की नींव रखने की कोशिश कर रहा है। उससे दिशा रवि के संबंध होने की भी खबर है।
राजनीतिक और तब बढ़ गई जब जब दिशा रवि को कांग्रेस का साथ मिलता दिखा और इसी मुद्दे प्रियंका गांधी ने एक शायरी भी ट्वीट कर डाली।
"डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से
फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से " ।
डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 15, 2021
फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से#ReleaseDishaRavi #DishaRavi#IndiaBeingSilenced
वहीं भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने दिशा रवि को समर्थन देने वालों को देशविरोधी बताया और सोशल मीडिया पर जमकर निंदा की।
