सिर्फ इतना ही नहीं ब्रह्मास्त्र टोटल सेक्योर सिक्योरिटी प्रदान करने वाली एजेंसी, कानून स्थापित करने वाली संस्था उदहारण स्वरूप पुलिस और साथ ही साथ आम नागरिक को हिंसा से खुद को और दूसरे के बचाव के लिए शारीरिक के साथ साथ मनोवैज्ञानिक स्तर पर भी आत्मरक्षा के लिए तैयार करती है।
साथ ही ब्रह्मास्त्रा टोटल सेक्योर इण्डिया के हेड क्वार्टर कोलकाता मे 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित लेवल 1 प्रशिक्षक परीक्षा मे बक्सर से कविता और मृत्युंजय सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर व परीक्षा मे सफल हो लेवल 1 प्रशिक्षक की डिग्री प्राप्त की।टीम अभी ट्रैनिंग स्कुल की कविता बिहार से पहली महिला ब्रह्मास्त्रा कांबेटिव लेवल 1 प्रशिक्षक बनी।
प्रशिक्षक परीक्षा और प्रशिक्षण प्रोग्राम ब्रह्मास्त्रा हेड क्वार्टर कोलकाता मे रिद्धी दत्ता के देख रेख मे संपन्न हुआ।
ब्रह्मास्त्रा एक ऐसा सिस्टम है जो हिंसा,सुरक्षा के क्षेत्र मे प्रायोगिक स्तर पर शारीरिक ,मानसिक स्तर की उच्चतम शिक्षा देती है। सिफू रिद्धी दत्ता देश के जाने माने मार्शल आर्टिस्ट ,कांबेटिव प्रशिक्षक और सुरक्षा ऐजेंसियो के टैक्टिकल कोच है । शिफू रिद्धी दत्ता विभिन्न देशों के स्पेशल फोर्स युनिट, सिक्युरिटी कंपनी को सेवा प्रदान कर चुके है।

