Type Here to Get Search Results !

मोदी ने दीपावली से पहले खोला वाराणसी के लिए सौगातों का पिटारा

मोदी का दीवाली मंत्र _ वोकल  फॉर वोकल
प्रधानमंत्री  नरेंद्र  मोदी ने  सोमवार सुबह एक बार फिर  से भारत को आत्म निर्भर  बनाने को लेकर एक  नया अध्याय जोड़ते हुए  अपने संसदीय क्षेत्र  वाराणसी में  कई नई योजना का शिलान्यास करते हुए भारत  को आधुनिक  विकास की ऊंचाइयों तक  पहुंचाने के  लिए देशवासियों  को एक अनोखा उपहार दिया।  जिसमें   चिकित्सा , कृषि ,गंगा निर्मलीकरण  पुरानी काशी को नवीनतम बनाना , पर्यटन और खेल कूद से जुड़ी  614  करोड़  रुपए से ज्यादा  की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसी के साथ  प्रधानमंत्री ने  वोकल फॉर लोकल  का मंत्र देते हुए लोगों से वर्तुल रैली  के  माध्यम से  भारत को आत्मनिर्भर भारत मुहिम  से जुड़कर देश को आत्निर्भर   बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस बार हम भारतीयों को पटाखे कम  देश की मिट्टी से निर्मित दियों को  ज्यादा खरीदना चाहिए।


साथ ही उसी की  झालर  बनाकर  दीपावली के पर्व को अनोखी तरह से मनाएं। प्रधानमंत्री ने बनारस  के  बदलाव के साक्षी  बास्केटबाल खिलाड़ी  पद्मश्री प्रशांति सिंह, उघमी विपिन अग्रवाल  से भी वर्तुल संवाद किया। 

इसी रैली के दौरान मौजूद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुरातन और आधुनिकता का संगम है काशी। कार्यक्रम के दौरान योगी जी ने ये भी बयान दिया कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री के  सहयोग  से  वाराणसी का कायाकल्प  करने के लिए क्रत्संकलपित हैं। इसी मौके पर  छह वार्डों में स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों  साधन सहकारी समिति के 100 मीट्रिक टन वाले गोदाम, किसान कल्याण केन्द्र  ,बी एच यू में आर्थोलॉजी विभाग का भी लोकार्पण किया  गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad