Type Here to Get Search Results !

RLD नेता जयंत चौधरी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की जांच करने की अपील

राष्ट्रिय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद टि्वटर पर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर सभी जरुरी गाइडलाइन को फॉलो कर रहा हूं। मैं फिलहाल ठीक हूं। सभी से अनुरोध है कि हाल के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी-अपनी जांच जरूर करवा लें।

 


बता दें कि पिछले दिनों जयंत चौधरी हाथरस कांड के बाद पीड़िता के परिवार से मिलने गए थे जहां उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी. इसमें आरएलडी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसके विरोध में उन्होंने मुजफ्फरनगर और मथुरा में महापंचायत किया था जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस महापंचायत में इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस से दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जयंत चौधरी ने संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad