हाथरस रेप मामले को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। आज उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे 100% भरोसा हो गया है कि वर्तमान में यूपी के सीएम सरकार चलाने में सक्षम नहीं है।
हाथरस की घटना के बाद मुझे लग रहा था कि यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के जो मनचले बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी पर ऐसा नहीं हुआ। आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज़ में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया है।
#WATCH | UP CM Yogi Adityanath should resign if he can't ensure safety to women. I urge the Central govt to send him to his place - Gorakhnath Math. If he doesn't like the temple, he should be given the task of Ram Temple construction: BSP chief Mayawati pic.twitter.com/tYodWKxECT
— ANI (@ANI) October 1, 2020
भाजपा सरकार में कानून का नहीं गुंडों-बदमाशों का राज
I demand that the Central government imposes President's rule in Uttar Pradesh, in interests of the people: BSP chief Mayawati
— ANI (@ANI) October 1, 2020
आगे बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि यूपी में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफिया, बलात्कारियों और अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है। यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। खासकर इस सरकार में बहन-बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। सीएम योगी यदि इनकी हिफाजत नहीं कर सकते तो बेहतर है कि खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

