Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
श्री मौर्य ने बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण आने पर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना संक्रमण के शरुआती लक्षण आने के बाद मैंने Covid-19 टेस्ट करवाया, जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वो सभी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच कराएं और कोविड नियमों का पालन करें।'
कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने #कोविड19 टेस्ट करवाया जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 2, 2020
आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन करें।
