Type Here to Get Search Results !

अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह शामिल होंगी बीजेपी में, आज किसी भी वक़्त दिल्ली में ले सकती है सदस्यता

बिहार विधानसभा चुनाव में आज बीजेपी की तरफ से एक और बाद नाम जुट जाएगा।  इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगी। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि वो राजद में शामिल हो सकती है, लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बीजेपी में शामिल होने का अंतिम फैसला लिया है। आज कभी भी यह बीजेपी की सदयस्ता ले सकती है।
सदयस्ता दिल्ली में ग्रहण करेंगी

 श्रेयसी सिंह आज दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। इस सदस्यता समारोह में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि श्रेयसी सिंह अमरपुर या जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

माता-पिता भी पहले रह चुके है सांसद

श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह कई बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा किसी की मां पुतुल सिंह भी बांका से सांसद रह चुकी है। इसलिए श्रेयसी के लिए राजनीति कोई नई बात नहीं है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जब श्रेयसी की मां पुतुल सिंह चुनावी मैदान में थी तो उस दौरान श्रेयसी भी अपनी माँ के लिए चुनाव प्रचार की कमान को संभाला था। वह रोज़ माँ के साथ चुनावी सभा को भी संबोधित करती थी और गाँवो में लोगो से जनसंपर्क भी करती थी। इन्हें सुनने के लिए गांव की महिलाएं, लकड़ियों और युवाओं की भीड़ लगी रहती थी। श्रेयसी को राजनीति विरासत में मिली है, राजनीति उनके लिए कोई नई बात नही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad