अभी एक और ऐसी ही घटना किशनगंज से आ रही है। 3 युवको ने 1 युवती को बोलेरो में बिठाकर उसे पहले सुनसान इलाके में ले और उसके साथ सामुहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में खुद युवती के मौसेरे और चचेरे भाई शामिल है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल खबर ये है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अगवा करने के लिए चाकू दिखाया
इस घटना के बारे में युवती ने पुलिस को बयान दिया कि वह घास काटने के लिए खेत मे गई थी। इस दौरान गाव के ही मो अनिकुल मौसेरे डालू अली और चचेरे भाई शोएब के साथ युवती के साथ चाकू दिखाकर बोलेरो गाड़ी में पहले जबरजस्ती बिठाया और सुनसान जगह पर लेजाकर सामुहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के बयान पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही साथ तीनो ने अपना गुनाह कुबूल लिया है। मामले के सामने आने के बाद एसपी ने एसआईटी टीम गठित की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता की स्तिथि गंभीर
घटना के बाद पीड़िता की स्तिथि गंभीर है। पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वह उसका इलाज सुचारू रूप से जारी है। पीड़ित ने बताया है को अनिकुल का उसके घर पर पारिवारिक रिश्ता था इसलिए उसका घर पर आना जाना लगा रहता था। घटना के दिन वह बोलेरो से जा रहा था। उसने पहले उसे अपने वास बुलाया उसके बाद चाकू के नोक पर अगवा कर लिया।
