अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन। महाकाल मार्ग कोट मोहल्ला में रहने वाले नगर निगम के सफाईकर्मी ने विनोद मिल की चाल स्थित कुए में कूदकर सुबह आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना था कि वह सुबह रोजाना की तरह काम पर निकला था। देवासगेट पुलिस ने मर्ग कायम किया है। राजेश गौसर पिता कैलाश 45 वर्ष निवासी कोट मोहल्ला नगर निगम में सफाईकर्मी था और विनोद मिल की चाल क्षेत्र में कार्य करता था। सुबह वह रोजाना की तरह काम पर निकला और विनोद मिल हनुमान मंदिर के पास स्थित कुए में कूद गया। आसपास के लोगों ने उसके शव को देखा जिसके बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि राजेश गौसर ने तीन दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन परिवारजन उसे समझाकर घर ले गये थे।
