Type Here to Get Search Results !

लखनऊ में विधानसभा के सामने एक परिवार व एक अन्य महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधानसभा के गेट नंबर 3 के सामने का इलाका सुसाइड के प्रयास का अड्डा बनता जा रहा है। पिछले दिनों एक महिला ने खुद को आग लगा ली थी उसकी मौत गई थी। इस मामले में पुलिस ने चेकिंग चलाई , अधिकारियों ने निगरानी टीम बनाई लेकिन सोमवार को पुलिस की व्यवस्स्थाएं उस वक्त धरी की धरी रह गई।

बाराबंकी के परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी

जबकि बाराबंकी से आए एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उनको आत्मदाह करने से रोक लिया और थाने ले आए । बताया जा रहा है कि यह परिवार जमीन पर कब्जा करने को लेकर परेशान था। उनकी थाने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
पुलिस उपायुक्त सोमेन बर्मा ने बताया, “सोमवार दोपहर बाराबंकी के सदर कोतवाली के रहने वाले नसीर और उनकी पत्नी अपने दो नाबालिग बेटों के साथ विधानभवन के गेट नंबर दो के पास पहुंचे। उन्होंने अपने और अपने पूरे परिवार के ऊपर कोई तरल पदार्थ डाला। इससे पहले की वह माचिस या लाइटर जला पाता वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने पूरे परिवार को पकड़ लिया।”

डीसीपी बर्मा ने बताया, “चूंकि परिवार दूसरे जिले बाराबंकी का है इसलिए मैंने वहां के जिलाधिकारी से बात कर ली है और वहां से पुलिस की एक टीम परिवार को लेने आ रही है। परिवार को उनको सौंप दिया जाएगा। इसके बाद की कार्रवाई बाराबंकी प्रशासन करेगा।”

बता दें कि पिछले हफ्ते महाराजगंज जिले की रहने वाली 35 साल महिला ने पारिवारिक विवाद में विधानभवन के सामने स्थित बीजेपी कार्यालय के नजदीक ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। महिला की बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad