Type Here to Get Search Results !

बिहार: शराबबंदी के बाद भी पटना में हो रही थी शराब पार्टी, पुरूषों के साथ शादीशुदा महिलाएं भी होती थी शामिल पकड़े जाने पर पति हुआ हैरान

बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब दिन दहाड़े बिक रहा है और उसे बेचने के लिए नित नए नए तरीके शराब माफियाओं द्वारा अपनाए जा रहे है और पुलिस की लगातार सक्रिय होने के बावजूद भी पुलिस शराब माफियाओं के अंत नही कर पा रहे है। ऐसे में पटना से एक बेहद चौकाने वाली खबर आ रही है। राजधानी ओटन में एक जगह रोज़ शराब पार्टी होती थी, उसमे शामिल होने महिलाएं भी पहुँचती थी। सिर्फ इतना ही नही ये महिलाएं अपने पुरुष साथियों के साथ आय्याशियाँ भी करती थी। जब पुलिस ने यह पर छापा मारा तब हड़कंप मच गया। इस दौरान एक महिला छत लर से कूद गई, और उसका पैर टूट गया। ये घटना पटना के दीघा इलाके की है।
शराब पार्टी में 3 महिला शामिल

खबर ये आ रही है कि पटना के दीघा इलाके में घुड़दौड़ रोड में स्थित एक मकान में आधी रात को ये पार्टी हो रही थी। नशे की हालत में लोग रंगरेलियां मन रहे थे और इसी दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी कि यह शराब पार्टी हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने आधीरात को छापेमारी कर दी, उसके बाद हड़कंप मच गया। कुल 3 महिलाओं में से 2 महिलाएं मौके पर ही फरार हो गई जबकि तीसरी शादीशुदा महिला चैट से कूद पड़ी, जिसके बाद उसका पैर टूट गया। पुलिस ने महिला के अलावे शराब के ठिकाने से महिलाओं के पुरूष साथी विकास, पराम् और अनिल को गिरफ्तार किया है। 

पत्नी के कारनामों से पति हैरान

जिस महिला के छत पर से पैर टूट था है, वह महिला शादीशुदा है और वो पटेलनगर की रहने वाली है। जब पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो वह थाने पहुँचा। पत्नी के बारे में ये सब जान कर उस महिला का पति हैरान रह गया। पुलिस ने महिला को अपने हिरासत में रख कर उसका इलाज करवा रही है। खबर ये आ रही है कि ये शराब पार्टी के माह से चल रही थी और इसमें महिलाएं भी शामिल होती थी। दोनों फरार महिलाओं के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad