Type Here to Get Search Results !

बिहार:बेटी की हत्या कर माँ के साथ किया सामूहिक बलात्कार, बेटी की गला दबाकर की हत्या

हाथरस के बाद रेप जैसे घिनोने अपराध रुकने का नाम नही ले रहे है, खबर इस वक़्त बिहार के बक्सर ज़िले से आ रही है, खबर ये है कि एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ बन गई थी, इसी दौरान रास्ते मे रोककर युवकों ने महिला के साथ सामुहिक बलात्कार किया सिर्फ इतना ही नही उस महिला की छोटी बेटी जिसके साथ वो महिला बाज़ार जा रही थी उसकी हत्या भी कर दी। यह घटना बक्सर ज़िले के मुरार थाना छेत्र की है।

नहर में बेसुध मिली महिला

जब महिला समय पर बैंक से घर नही पहुँची तो घरवालों को चिंता हुई तो घर के लोग खोजने निकल गए। परिजनों ने देखा की महिला नहर में बेसुध पड़ी हुई है और बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों माँ और बेटी को आरोपियों ने एक साथ बांध कर फेंक दिया था। महिला के परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बादपीड़िता काफी डरी  हुई है। बेटी की हत्या गला दबाकर की गई है। होश में आने के बाद पीडिता के परिजनों ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी।

घटना के बाद पुलिस जाँच में जुटी

होश में आने के बाद पीड़िता ने कुछ आरोपियों के नाम पुलिस को बताया जिसके बाद लगातार पुलिस छानबीन में जुटी है। बक्सर के एसपी ने कहा कि पुलिस ने परिजनों और पीड़िता का बयान दर्ज कर केस दर्ज करेगी और माले की जाँच करेगी। इस घटना के बाद लोगो गुस्सा और दहशत का माहौल है। लोगो आरोपीयो को ज़िंदा पकड़ने और कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad