Type Here to Get Search Results !

पार्टी लाइन के खिलाफ जाने पर जदयू की बड़ी कावाई, 4 नेताओ को पार्टी से किया निलंबित

जब से बिहार विधानसभा चुनावों का एलान हुआ है। पार्टीयो ने अपने अपने कुछ नेताओं को दरकिनार कर रही है कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी यादव ने आपने पार्टी से 17 लोगों को बेटीकट किया था। अभी खबर जदयू की तरफ से आ रही है। जदयू ने चुनावो में पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे पार्टी के 4 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हैं। ये कार्यवाही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा की गई है। 
पार्टी से बाहर किये गए नेताओ में अलौली के पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, कुटुम्बा के पूर्व विधायक ललन भुईया, राजगीर के वर्तमान विधायक रवि ज्योति कुमार और कैमूर के जिला संघटन प्रभारी राजीव रंजन कुमार शामिल है।

नेताओ को बर्खास्त करने की जानकारी प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी जदयू ने विधानसभा चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहा है 15 नेताओं को अपने पार्टी से निकाल चुके है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad