Type Here to Get Search Results !

SIGNITA सर्विसेस द्वारा पुलिस के वाहनों को किया सैनिटाइज

   अक्षत तिरवार की  रिपोर्ट 
भोपाल : Corona संक्रमण की रोकथाम व बचाव हेतु ड्यूटी में लगे भोपाल पुलिस के वाहनों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने एवं बचाव हेतु SIGNITA कम्पनी के विशेष वाहन सेनिटाइजेसन अभियान के तहत आज न्यू पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में डीआईजी शहर श्री इरशाद वली द्वारा Signita कम्पनी के डायरेक्टर श्री ऋषिकेश आचार्या की मौजूदगी में आज प्रातः फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया।

SIGNITA सर्विसेस कम्पनी के डायरेक्टर श्री ऋषिकेश आचार्या (इंदौर मध्यप्रदेश के मूल निवासी है) एवं मध्यभारत के व्यापार प्रमुख श्री प्रणव शुक्ल ने बताया कि SIGNITA कम्पनी का हेडऑफिस मुंबई महाराष्ट्र में है। कम्पनी द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान में एवं वायरस से बचाव हेतु विशेष मुहिम के तहत पार्टनर मध्य हैल्थकेयर के डायरेक्टर श्री सुशील अग्रवाल के सहयोग से पुलिस विभाग वाहनों को निःशुल्क सेनिटाइज किया जा रहा है। वर्तमान में कम्पनी द्वारा  इंदौर, जबलपुर, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई आदि शहरों में पुलिस के वाहनों को थ्री लेयर में सेनिटाइज किया गया है। 
उक्त विशेष अभियान के तहत Signita टीम द्वारा आज भोपाल पुलिस की थाना मोबाइल, डायल 100, अधिकारियों के वाहन समेत करीब 250 वाहनों को थ्री लेयर में निशुल्क सेनिटाइज किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad