लेकिन भारत के के मोबाइल गेम खेलने वाले लोग चाहते है कि PUBG मोबाइल के भारत में पुनः लौटने का इंतज़ार कर रहे है लेकिन ऐसा मालूम पड़ता है कि भारत सरकार को PUBG मोबाइल को भारत वापस लाने के मूड में नही है।
इस महीने की शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने PUBG मोबाइल सहित कुल 118 चीनी एप्प्स को भारत मे प्रतिबंधित कर दिया था। अब वो सभी मोबाइल एप्प्स चाहते है कि थोड़े बहुत बदलाव के साथ वो फिर से भारत के बाज़ार में दस्तक दे।
इसके बाद PUBG मोबाइल को चलाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी PUBG कॉर्प ने यह घोषणा किया कि अब वह tencent से भारत मे PUBG मोबाइल का अधिकार वापस ले लेगी। इसने यह भी कहा कि PUBG corp भविष्य में भारतिय यूज़र्स को दूबारा गेमिंग का अनुभव देने का तरीका तलाश रही है और इसी क्रम में PUBG मोबाइल को भारत मे वापस लाने के लिए PUBG corp ने जिओ प्लेटफॉर्म्स से भी बातचीत की है।
लेकिन नए स्वामित्व के बाद सभी चीज़ों की तुरंत बदल जाने की कोई भी संभावना दिख नही रही है। PUBG मोबाइल चाहती है कि उसके ऊपर लगा चीनी ठप्पा हट जाए उसके बाद वो भारत के बाज़ार में फिर से अपना स्थान बनाए लेकिन ऐसा कुछ होता हुआ फिलहाल दिखाई नही दे रहा है। Reuters के अनुसार भारत सरकार एक कदम आगे चल रही है और इस गेम के हिंसक होने के आधार पर भारत सरकार बैन नही हटाने वाली है।
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से खबर है कि, 'खेल के हिंसक प्रकृति के शिकायतों का कारण रही है, यह स्वामित्व अधिकारों में परिवर्तन होने के साथ नही बदलता है।'

Modi ji i request you please pubg ko unban kr do ki hm or bhare pro bhailog kel ske
ReplyDeleteOr unban nhi kiye to apne india se bolo ki pubg ke jysa game de hme 🤬🤬