प्रतिबंधित ऐप्स में भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला PUBG भी शामिल था। PUBG के बैन होने के बाद युवाओं में निराशा देखी गई थी लेकिन सभी का यह कहना था कि राष्ट्र सुरक्षा सबसे पहले है। अब आज बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने ऐलान किया है कि वो
भारत की अपनी बनी हुई गेम लेकर अा रहें हैं जिसका नाम है “FAU–G”
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
Supporting PM @narendramodi’s AtmaNirbhar movement, proud to present an action game,Fearless And United-Guards FAU-G. Besides entertainment, players will also learn about the sacrifices of our soldiers. 20% of the net revenue generated will be donated to @BharatKeVeer Trust #FAUG pic.twitter.com/Q1HLFB5hPt
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 4, 2020
FAU–G (फौजी) नाम का ये ऐप अक्षय कुमार के मेंटरशिप में बनेगा जो एक मल्टीप्लेयर एक्शन गेम होगा। पबजी की टक्कर में आने वाला ये ऐप पूरी तरह भारतीय होगा और साथ ही साथ इसकी कमाई का 20 प्रतिशत 'भारत के वीर ट्रस्ट' में दान दिया जाएगा। आपको बता दें कि 'भारत के वीर ट्रस्ट' भारत के वीर जवानों को सपोर्ट करता है।
बता दें कि देश में पबजी के अलावा लूडो ऑल स्टार (Ludo All Star) और वर्ल्ड-लूडो सुपरस्टार (Ludo World- Ludo SuperStar) भी बैन होने वाली ऐप्स की लिस्ट में शामिल हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद चीन के 106 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसमें शॉर्ट वीडियो ऐप्स टिकटॉक, वी-चैट, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज जैसे ऐप्स शामिल थे. इस तरह अब तक चीन से जुड़े कुल 224 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लग चुका है। ऐप्स को बैन करने के पीछे सरकार का दावा था कि ये सभी ऐप्स कुछ इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था।

Good news
ReplyDelete