Type Here to Get Search Results !

Kangana Ranaut vs Shiv Sena : कंगना के ऑफिस पर चला BMC का बुल्डोजर, कंगना बोलीं, ‘याद रख बाबर ये मन्दिर फिर बनेगा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उद्धव सरकार से पंगा लेना महंगा पड़ गया है। बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है। दरअसल , बृहन्मुंबई महानगर पालिका ( बीएमसी ) ने कंगना रनोट के मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे में दूसरा नोटिस भेजा था। बीएमसी की एक टीम उनके ऑफिस पहुंची और अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की।
एक्ट्रेस कंगना ने इस कार्रवाई पर ट्वीट कर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह एक इमारत ( ऑफिस ) नहीं, राम मंदिर है,आज वहां बाबर आया है। मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं। कंगना ने ट्वीट कर लिखा - मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad