अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन - जैसा कि एडवोकेट सागर सिंह तिरवार द्वारा जानकारी दी गई कि लॉकडाउन खुले 3 माह पूर्ण हो चुके हैं। ऐसे में समस्त शासकीय कार्यालय, शासकीय विभाग, ट्रेन, बस, रेस्टोरेंट ,होटल, राजनीतिक रेलिया, राजनीतिक सभाएं आदि चालू हो गई है, परंतु न्यायालय है कि चालू होने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन न्यायालय पूर्ण रूप से प्रारंभ होने की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाता है। जैसा कि एडवोकेट सागर सिंह तिरवार द्वारा बताया गया की बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा अधिवक्ताओं के कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसमें यह भी है कि अधिवक्ता वकालत के अलावा अन्य कोई भी व्यापार या व्यवसाय नौकरी आदि नहीं कर सकता ऐसे में वकील सिर्फ और सिर्फ न्यायालय पर आश्रित है,ऐसे में 6 माह तक न्यायालय नहीं खुलने से वकील आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं एवं न्यायालय द्वारा साक्ष्य नहीं लेने के कारण कई पक्षकार भी न्याय से वंचित है। ऐसे में उज्जैन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव एवं अधिवक्ताओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी गई है जब तक न्यायालय को पूर्ण रूप से चालू नहीं किया जाएगा अधिवक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
उपस्थित अभिभाषक गण...
बार एसोसिएशन उज्जैन के अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष भरत सिंह चावड़ा, सचिव प्रकाश चौबे अभिभाषकगण में एडवोकेट सागर तिरवार ;अर्पित जैन, देवेंद्र राजावत, अभिजीत शर्मा, त्रिलोक बलानी ,आदि अभिभाषक उपस्थित थे
